Animation Kaise Start Kare (Basic Guide for Beginners 2026) अगर आप एनीमेशन फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो यह शुरुआती गाइड आपके लिए बिल्कुल सही है। आज के समय में एनीमेशन की डिमांड बहुत बढ़ गई है। चाहे किसी प्रोडक्ट का ऐड बनाना हो, मूवी तैयार करनी हो या फनी वीडियो बनानी हो एनीमेशन हर जगह इस्तेमाल हो रहा है।
एनीमेशन की खास बात यह है कि आपके दिमाग में जो भी आइडिया चलता है, आप उसे वीडियो के रूप में बदल सकते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी को खुद कंट्रोल कर सकते हैं बस सोचिए और उसे स्क्रीन पर बना दीजिए।
इसी वजह से आज के समय में बहुत से लोग एनीमेशन सीखना चाहते हैं। कुछ लोग सही दिशा में मेहनत करके सीख जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि एनीमेशन सीखना शुरू कहां से करें और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।
इस लेख में हम आपको बिल्कुल बेसिक से समझाएंगे कि एनीमेशन क्या है और इसे सीखने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
एनीमेशन क्या होता है ?
एनीमेशन क्या होता है इसे आसान भाषा में समझते हैं
एनीमेशन एक तकनीक है जिसमें अलग-अलग इमेज या सीन को इस तरह दिखाया जाता है कि वे चलती हुई वीडियो की तरह लगें। उदाहरण के लिए मान लेते हैं कि आपके दिमाग में एक स्टोरी चल रही है जैसे एक शेर अपनी गुफा में सो रहा है और एक चूहा उसके घर में खाना चोरी करने आता है। इस सोच को अगर हम स्क्रीन पर दिखाना चाहें, तो उसे एनीमेशन के जरिए बनाया जा सकता है।
शुरुआत करने के लिए हमें एक एनीमेशन सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी। उदाहरण के तौर पर हम ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर Blender 3D ले सकते हैं। यह एक फ्री सॉफ्टवेयर है और इसी एक सॉफ्टवेयर से आप लगभग हर तरह का एनीमेशन बना सकते हैं। इसमें आप कैरेक्टर बना सकते हैं, सीन डिजाइन कर सकते हैं और पूरा एनीमेशन तैयार कर सकते हैं।
अब उसी स्टोरी को आगे बढ़ाते हैं। सबसे पहले Blender में मॉडलिंग की मदद से एक जंगल का सीन तैयार करेंगे। फिर एक गुफा बनाएंगे और उसके अंदर एक शेर का मॉडल बनाएंगे। इसके बाद शेर की रिगिंग करेंगे। रिगिंग का मतलब होता है कैरेक्टर के शरीर के अंदर हड्डियों (Bones) का स्ट्रक्चर बनाना, ताकि उसे आसानी से मूव कराया जा सके।
इसी तरह एक चूहे का मॉडल बनाएंगे और उसकी भी रिगिंग करेंगे। फिर की फ्रेम (Keyframe) की मदद से चूहे को स्टेप-बाय स्टेप आगे बढ़ाते हुए शेर के पास ले जाएंगे।
इसके बाद कैमरा एंगल सेट करेंगे ताकि ऐसा लगे कि शेर गुफा में सो रहा है और चूहा धीरे धीरे उसकी तरफ आ रहा है। जरूरत हो तो कैमरा को हल्का ज़ूम भी कर सकते हैं, जिससे सीन और इंटरेस्टिंग लगे।
जब पूरा सीन तैयार हो जाए तो उसे रेंडर करेंगे। रेंडर होने में थोड़ा समय लगता है। रेंडर के बाद जब क्लिप को प्ले करेंगे तो वह एक नॉर्मल वीडियो की तरह चलेगी।
इसी तरह छोटे-छोटे सीन बनाकर आप एक पूरी एनीमेशन वीडियो तैयार कर सकते हैं और वह भी बिना किसी पेड सॉफ्टवेयर के।
Animation Kaise Start Kare 2026
एनीमेशन स्टार्ट करने से पहले क्या सीखना ज़रूरी है
एनीमेशन शुरू करने से पहले कुछ बेसिक चीजें सीखना जरूरी होता है, लेकिन खुशी की बात यह है कि आपको प्रोफेशनल आर्टिस्ट होना जरूरी नहीं है। आज के समय में टेक्नोलॉजी और AI ने बहुत सी चीजें आसान कर दी हैं। अगर आपको कुछ समझना हो, तो आप गूगल पर अपना सवाल सर्च कर सकते हैं और तुरंत जानकारी पा सकते हैं।
इसलिए एनीमेशन सीखने के लिए पहले से बहुत कुछ आना जरूरी नहीं है। अगर आप बिल्कुल बिगिनर हैं, तब भी आप आसानी से एनीमेशन की शुरुआत कर सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा, धैर्य और नियमित प्रैक्टिस की।
आप सिंपल शेप से भी स्टार्ट कर सकते हैं
बेसिक कंप्यूटर जानकारी
एनीमेशन सीखने के लिए आपको बेसिक जानकारी होना चाहिए जैसे
- फाइल सेव करना
- फोल्डर मैनेज करना
- सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करना
- वीडियो एक्सपोर्ट करना
ये बेसिक जानकारियां आपकी स्किल को बहुत फ़ास्ट कर देंगी
पेशेंस और रेगुलर प्रैक्टिस
एनीमेशन एक ऐसी स्किल है जिसे एकदम से नहीं सीखा जा सकता। इसके लिए आपको रोज़ प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। शुरुआत में यह थोड़ा बोरिंग लग सकता है, लेकिन समय के साथ-साथ आप इसमें बेहतर होते जाएंगे और धीरे-धीरे एक्सपर्ट बन सकते हैं।
एनीमेशन बिल्कुल स्कूल की पढ़ाई की तरह है। जब हम KG क्लास में होते हैं, तो हमें ज्यादा कुछ नहीं आता। लेकिन जैसे-जैसे हम अगली क्लास में जाते हैं, हमारी नॉलेज बढ़ती जाती है। ठीक उसी तरह, अगर आप रोज़ सीखते और प्रैक्टिस करते रहेंगे, तो एनीमेशन में भी दिन-प्रतिदिन सुधार होता जाएगा।

एनीमेशन कैसे स्टार्ट करे Step-by-Step
NOT Animation Kaise Start Kare
सबसे पहले आते है इम्पोटेंट पार्ट पर बिगिनर्स एनीमेशन की जर्नी कैसे स्टार्ट करें
2D Animation चूस करे अगर
- आप बिगिनर हैं
- सिंपल कार्टून वीडियोस बनाना चाहते हैं
- जल्दी स्टार्ट करना चाहते हैं
3D Animation चूस करे अगर
- आप रेलस्टिक एनीमेशन बनाना चाहते हैं
- मूवीज या गेमिंग इंडस्ट्री में इंटरेस्ट है
- आप थोड़ा काम्प्लेक्स लर्निंग के लिए रेडी हैं
बिगिनर्स के लिए गेनेराल्ल्य 2D से स्टार्ट करना इजी होता है बाद में 3D शुरू कर सकते हैं
सही एनीमेशन सॉफ्टवेयर बिगिनर्स के लिए
2D एनीमेशन सॉफ्टवेयर
- एडोबी एनिमेट
- तून बूम हारमोनी
- कार्टून एनिमेटर 5
इन सॉफ्टवेयर की मदद से आप आसानी से 2D कार्टून वीडियो बना सकते हैं। ये बिगिनर्स के लिए काफी आसान सॉफ्टवेयर हैं। इनका इंटरफेस सिंपल और क्लीन होता है इसलिए इन्हें समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती।
नए एनिमेटर्स अगर इन्हें रोज़ इस्तेमाल करें, तो धीरे-धीरे सब कुछ दिमाग में बैठने लगता है कौन सा फीचर कैसे, कब और कहाँ इस्तेमाल करना है
3D Animation सॉफ्टवेयर
- ब्लेंडर 3D एनीमेशन सॉफ्टवेयर (फ्री)
- ऑटोडेस्क माया
बिगिनर्स के लिए ब्लेंडर एक फ्री और पावरफुल सॉफ्टवेयर है जिससे आप प्रोफेशनल लेवल का एनीमेशन बना सकते हैं इसे सीखना थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन एक बार सीख लिया तो हमेशा प्रो लेवल का एनीमेशन बना सकते हैं
बेसिक एनीमेशन में क्या प्रैक्टिस करें
स्क्वैश एंड स्ट्रेच टाइमिंग एंड स्पेसिंग जैसे बेसिक प्रिंसिपल्स को समझना बहुत जरूरी है। रोज़ कुछ न कुछ मॉडल बनाकर प्रैक्टिस करें जैसे शेर, डॉग, चूहा, गुफा या इंसानी कैरेक्टर आप एप्पल, केला या फूल जैसी साधारण चीजों से भी शुरुआत कर सकते हैं।
मॉडल बनाने के बाद उन्हें रिग करें मूव करें और रोटेट करके देखें। कैमरा एंगल को समझें ज़ूम इन और ज़ूम आउट कब करना है, सीन में किस ऑब्जेक्ट को कहाँ रखना सही रहेगा ये सब धीरे-धीरे प्रैक्टिस से समझ आता है।
अगर आप इन बेसिक चीजों को अच्छी तरह समझ लेते हैं तो आपको एक बेहतर एनिमेटर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
नोट डिटेल्ड प्रैक्टिकल अंडरस्टैंडिंग के लिए प्रॉपर गाइडेड ट्रेनिंग लेना हेल्पफुल होता है
एनीमेशन सीखने में कितना टाइम लगता है
- अप्प्रोक्स टाइम लाइन नहीं बता सकते ये सीखने वाले के दिमाग के ऊपर होता है वो कितना इंट्रेस्ट ले रहा है सीखने
- 1–2 महीने सॉफ्टवेयर बेसिक्स
- 3–6 महीने डिसेंट बिगिनर लेवल
- 6–12 महीने गुड इंटरमीडिएट लेवल
कंसिस्टेंसी ही एनीमेशन में सक्सेस की सबसे बड़ी key है जो लोग डेली प्रैक्टिस करते हैं वो जल्दी इम्प्रूव करते हैं टोटल सीखने वाले के हाँथ में है वो चाहे तो और जल्दी सीख सकता है
शुरुआती लोगों के लिए अंतिम सलाह
अगर आप एनीमेशन क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो इन बातों को हमेशा याद रखें
बिल्कुल परफेक्ट होने का इंतजार मत करें
छोटे प्रोजेक्ट से शुरुआत करें
दूसरों से तुलना न करें
दैनिक अभ्यास को आदत बनाएं
रोज़ कम से कम 2 घंटे प्रैक्टिस करें
अलग अलग आइडिया पर काम करें
हर इंसान में कुछ खास करने की क्षमता होती है। अगर आपके अंदर प्रोफेशनल एनिमेटर बनने का जज़्बा है तो आपको प्रो लेवल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
Animation Kaise Start Kare छोटी शुरुआत करें लेकिन आज ही शुरुआत करें। आज का छोटा स्टेप कल आपको प्रोफेशनल एनिमेटर बना सकता है।
ये भी पढ़े Android Update Guide
