mobile-speed-kaise-badhaye

मोबाइल की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके (2026 की पूरी गाइड)

Android Tips

mobile speed kaise badhaye आज के समय में मोबाइल फ़ोन हम सबकी ज़िंदगी का एक हिस्सा बन चुका है लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद फ़ोन slow, hang या heat होने लगता है ये आम समस्या है मोबाइल फ़ोन की अगर आपका फ़ोन तेज नहीं चल रहा हैंग हो रहा है या गरम पड रहा है

इस आर्टिकल में हम मोबाइल की स्पीड बढ़ाने के सारे तरीके बताएंगे ताकि अगर आप अपने फ़ोन के हैंग होने की या स्पीड कम होने की समस्या से परेशान है तो आप उस दिक्कत को आसानी से दूर कर लेंगे.

बेकार Apps को Uninstall करें

हमारे फोन में कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिनका हम इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन वे बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। इसी वजह से हमारे फोन की RAM बेवजह खर्च होती रहती है और स्टोरेज भी फालतू फाइलों से भर जाती है। इसका सीधा असर फोन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है और फोन धीरे चलने लगता है।

कैसे करें ?

  • फ़ोन की सेटिंग ऐप में जाएँ
  • जो ऐप आप इस्तेमाल नहीं करते उन्हें अनस्टाल कर दें
  • इससे RAM खाली हो जायगी
  • और फ़ोन की स्पीड तुरंत बढ़ेगी

Cache Files साफ करें

Cache Files समय के साथ फोन में बहुत ज़्यादा जमा हो जाती हैं, जिसके कारण फोन स्लो होने लगता है। इसलिए समय-समय पर आपको अपने फोन की cache files डिलीट करते रहना चाहिए, ताकि फोन धीमा न हो और हमेशा तेज चलता रहे।

Cache File साफ कैसे करें

  • Settings में जाएँ
  • Storage में जाएँ
  • Clear Cache पर क्लिक करें

या फिर अपने फोन का Chrome खोलें, Settings में जाएँ और Clear browsing data पर क्लिक करें यह प्रक्रिया हफ्ते में एक या दो बार करते रहें। ऐसा करने से आपका फोन हमेशा स्मूथ चलेगा और कभी धीमा नहीं पड़ेगा

mobile ki speed kaise badhaye tips

mobile speed kaise badhaye

Background Apps कैसे बंद करें

Background Apps ज़्यादातर फ़ोन में चलते रहते हैं ये छिपे हुए ऐप होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते, लेकिन लगातार चलते रहने की वजह से RAM पर लोड डालते हैं और फ़ोन भारी सा लगने लगता है।

  • क्या करें ताकि Background ऐप बंद हो जाएँ
  • Recent Apps बटन दबाएँ
  • सभी ऐप्स को swipe करके बंद कर दें।

यह काम समय-समय पर करते रहने से फ़ोन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और फ़ोन स्मूथ चलता है

Animations कम करें इम्पोर्टेंट टिप

ये तरीका जो हम आपको बता रहे है ये बहुत कम लोग जानते है ये बहुत ही powerful तरीका है slow फ़ोन को fast करने के लिए

सबसे पहले

सबसे पहले

  • Settings में जाओ
  • About Phone में जाओ
  • Build Number पर 7 बार tap करें
  • Developer Options खोलें
  • इन तीनों को 0.5x या Off करें
  • Window animation scale
  • Transition animation scale
  • Animator duration scale

ये सेटिंग फॉलो करने के बाद आपके फ़ोन की स्पीड काफी बढ़ जाती है

Storage खाली रखें जरुरी है

अगर फोन की storage 80–90% भर जाती है तो आपका फ़ोन slow हो जाता है इस लिए ध्यान रखे storage को समय समय पर खाली करते रहना चाहिए.

कम से कम 4–5 GB storage खाली रखें
बड़े वीडियो और फालतू फोटो delete करें
WhatsApp media साफ करें

फ़ोन में storage बहुत मायने रखती है फुल हो जाने पर फ़ोन ज़रूरत से ज्यादा slow हो जाता है.

Auto Start Apps बंद करें फ़ोन तेज चलेगा

कुछ apps फ़ोन को पावर ON करते ही खुद एक्टिव हो जाते है जिससे फ़ोन की बैटरी जल्दी down होने लगती है आपको लगता है फ़ोन की बैटरी में प्रॉब्लम है लेकिन ऐसा नहीं होता ये अक्सर आपके फ़ोन के auto apps चलने के कारन होता है

कैसे बंद करें

  • Settings में जाएँ
  • Battery ऑप्शन में जाएँ
  • Auto start – App launch
  • गैर जरूरी apps को off करें

अब आपका फ़ोन पहले के मुकाबले ज़्यादा बैटरी बैकअप देगा।

फोन को दो चार दिन में एक बार Restart करते रहें

  • Temporary bugs हटते हैं
  • RAM refresh होती है
  • Performance improve होती है
  • update अगर डाउनलोड हुआ हो तो खुद से इनस्टॉल हो जाता है

अगर आपका फ़ोन स्लो हो गया है, तो ऊपर दिए गए स्टेप्स को ज़रूर आज़माएँ। आप खुद देखेंगे कि आपके फ़ोन में कितना फर्क पड़ता है। इससे स्टोरेज फ्री रहेगी, RAM पर कम लोड पड़ेगा और फ़ोन की लाइफ भी बढ़ जाएगी।

अगर आप इन टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो आपका मोबाइल लंबे समय तक फास्ट और स्मूथ चलता रहेगा।

ये भी पड़ें Android Update Guide | Apne Phone Ko Safe, Fast aur Latest Version Me Kaise Update Kare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *